{"_id":"64bfcee73fe2e00d200dd70b","slug":"lokesh-returned-after-winning-gold-medal-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-9973-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे लोकेश का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वर्ण पदक जीतकर लौटे लोकेश का हुआ स्वागत
Tue, 25 Jul 2023 07:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
पूर्व उद्योग मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्लोवेनिया (यूरोप) में वर्ल्ड एथलेटिक फेडरेशन द्वारा आयोजित की गई मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे गांव लढ़ोली निवासी लोकेश राजपूत का मंगलवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने गांव में पहुंचकर लोकेश राजपूत को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लोकेश की इस उपलब्धि से फरीदाबाद का नाम हरियाणा में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चमका है। आज लोकेश राजपूत जैसे युवा खेलों में जिले का नाम रोशन कर परचम लहरा रहे हैं, यह गर्व की बात है। ऐसे युवाओं पर फरीदाबाद ही नहीं प्रदेश के हर व्यक्ति को गर्व है। इसी तरह से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन द्वारा कोरिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में फरीदाबाद के शुभम बिसला ने भी स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। लोकेश राजपूत ने कहा कि उसकी इस सफलता का श्रेय उनकी मां कमलेश देवी तथा उनके पिता वेदपाल थानेदार को जाता है। इस मौके पर पूर्व सरपंच बद्री, सुभाष,सत्य प्रकाश उर्फ ढल्लू, पूर्व सरपंच शाहपुर जगदीश गोयल, हरिओम, बीर सिंह, राजबीर, रत्न सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणवीर भगत, योगेश गर्ग मौजूद रहे।