फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lockers of doctors and staff working at Al-Falah University are being inspected.

Faridabad News: अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत डाक्टर और कर्मचारियों के लॉकर की हो रही जांच

Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lockers of doctors and staff working at Al-Falah University are being inspected.
स्थानीय पुलिस मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों की बना रही सूची
विज्ञापन

पुलिस की एसईटी लगातार लोगों से कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अल-फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के बाद से काफी संख्या में डॉक्टर व स्टॉफ यहां से गायब हैं। ऐसे में जांच एजेंसी की ओर से यहां डॉक्टरों व स्टॉफ के लॉकर की जांच की जा रही है। इसमें चेक किया जा रहा है कि कहीं कोई सबूत तो अपने लॉकरों में छुपाकर ये लोग यहां से नहीं भाग गए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कई लॉकरों से अब तक मोबाइल व टैब आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए जा चुके हैं। ऐसे में साइबर सेल की मदद से भी इनकी जांच कराई जा रही है। ताकि ये पता चल सके कि ये लोग किन-किन लोगों से आगे संपर्क में थे।
धौज और फतेहपुर तगा में संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद से स्थानीय पुलिस समेत कई सुरक्षा जांच एजेंसी जांच में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि अमोनियम नाइट्रेट निकालने व विस्फोटक बनाने के लिए कई सामान केमिकल आदि फरीदाबाद, नूंह और आस-पास के इलाकों से खरीदे गए थे। पुलिस अब खाद की दुकानों, केमिकल गोदामों, हार्डवेयर की दुकानों पर जाकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन



कश्मीरी छात्रों को कमरे किराये पर देने से अब लोग बच रहे
अल फलाह यूनिवर्सिटी में काफी संख्या में कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं। इनमें से कुछ छात्र व डॉक्टर यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर भी किराये पर कमरे ले रहे थे। लेकिन अब स्थानीय लोगों का कहना है कि वे कश्मीरी छात्रों या डॉक्टरों को अपने यहां किराये पर कमरे नहीं देंगे। बेवजह मकान मालिक के साथ ही पड़ोसियों तक का जीना पुलिस बार-बार पूछताछ कर मुश्किल कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed