फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   local officer will be punished, if not maintain a proper cleanliness

स्वच्छता नहीं मिलने पर अधिकारी पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
local officer will be punished, if not maintain a proper cleanliness
बल्लभगढ़। शहर में सोमवार से स्वच्छ अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर संयुक्त आयुक्त ने सफाई अभियान से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। सख्ती से निर्देश दिए गए कि शहर में जहां-जहां गंदगी है उन स्थानों की पहचान कर सफाई रखना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही गंदगी के लिए जिम्मेदार आमजन को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

शहर के नगर निगम कार्यालय के अंतर्गत निगम के आठ वार्ड आते हैं। इसमें कहीं न कहीं अधिकारी और आम व्यक्ति की लापरवाही साफ झलकती है। बीते दिनों अतिरिक्त आयुक्त दिनेश कुमार स्वंय शहर के दौरे पर रहे। ऐसे में उन्होंने चिह्नित किया कि कूड़े के कौन से प्वाइंट हैं और कौन सी ऐसी जगहें हैं, जहां अधिकारी की लापरवाही के कारण गंदगी के ढेर जमा हो रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अतिरिक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लूप प्वॉइट की ओर इशारा करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डेरी, पशुपालक और क्लिनिक की बनाएं लिस्ट :
बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में चल रही डेयरी, शहर के अंदर पशु रखने वाले लोगों के अलावा डॉक्टर और क्लिनिक की पूरी सूची तैयार की जाएं। इन सभी को जरूरत अनुसार कूड़ेदान रखने के लिए प्रेरित किया जाएं। निर्धारित समय पर शहर में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में गंदगी डालने के लिए जागरूक किया जाएं। इन प्रयासों से ही शहर साफ हो सकेगा। इसके अलावा निगम वार्ड अनुसार जागरूक पार्षद और पूर्व पार्षद को शामिल को व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बनाकर इसमें शामिल किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वार्ड का एक दिन में होगा निरीक्षण :
निगम पहले शहर की सफाई व्यवस्था के लिए एक दिन में एक वार्ड की सफाई करेगा। इसके बाद इस वार्ड का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इसमें अगर किसी आम जन की गलती मिली तो चालान किया जाएगा, जबकि अधिकारी की गलती पाएं जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार संयुक्त आयुक्त नगर निगम बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed