फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   loan

लोन दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

Sun, 21 Nov 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
loan
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने तिगांव निवासी एक व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिगांव निवासी ऋषि डागर ने पुलिस को बताया कि उसने कैपिटल फर्स्ट फाइनेंस कंपनी से लोन लेने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था। इसके बाद उसके पास अलग-अलग फोन नंबरों से फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वालों ने उन्हें सस्ती ब्याज दरों पर लोन देने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे लोन की आवेदन फीस, एडवांस ब्याज, टैक्स आदि का बहाना कर विभिन्न बैंक खातों में करीब दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी आरोपी पैसे मांगते रहे। ठगों ने ऋषि से कहा कि लोन के लिए एक लाख रुपये और जमा कराओ, तब उसे शक होने लगा। उसने थोड़ी जांच की तो ठगी का पता लगा। उसने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed