फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Live telecast of National Education Policy program will be shown in schools

Faridabad News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूलों में दिखाया जाएगा

Fri, 28 Jul 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Live telecast of National Education Policy program will be shown in schools
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तीन वर्ष पूरा होने पर शिक्षा विभाग की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शनिवार को एक प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फरीदाबाद जिले के शिक्षक भी शामिल होंगे। इसका लाइव प्रसारण सरकारी स्कूलों में भी दिखाया जाएगा।

जिला संयोजक डॉ. अविनाश शर्मा ने बताया कि एनईपी के तीन साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। इसी को लेकर शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण स्कूलों में दिखाया जाएगा। इसके लिए प्रधानाचार्याें को पहले से निर्देश जारी हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल एनईपी 2020 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी जरूरी गतिविधियों का पालन कर रहे हैं, ताकि स्कूली शिक्षा को नवीनीकरण और नवाचार के साथ बेहतर पहचान मिल सके। डॉ. शर्मा ने बताया कि सक्रिय भागीदारी के लिए और बच्चों के बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से पीटीएम आयोजित की जा रही हैं। डीईओ अशोक कुमार ने बताया कि इस दौरान स्कूलों में नई शिक्षा नीति के उचित कार्यान्वयन पर पूरा जोर है। डीईईओ सरोज दहिया ने बताया कि स्कूलों में निपुण हरियाणा, विद्या प्रवेश, बाल वाटिका, परीक्षा सुधार व बच्चों के बेहतर शिक्षण परिणामों पर चर्चा होती रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed