फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Little readers came face to face with the magic of stories

Faridabad News: कहानियों के जादू से रूबरू हुए नन्हे पाठक

Mon, 16 Feb 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Little readers came face to face with the magic of stories
आरपीएस सवाना सोसाइटी में बुक टॉक सेशन का आयोजन
विज्ञापन

सवाना बुक नेस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ने की आदत के लिए किया प्रेरित





संवाद न्यूज एजेंसी



तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 की आरपीएस सवाना सोसाइटी स्थित सवाना बुक नेस्ट में सोमवार को बच्चों के लिए एक विशेष बुक टॉक सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 8 से 11 वर्ष तक के बच्चों सहित अन्य पुस्तक प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें पुस्तकों के महत्व से परिचित कराना रहा।



कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निधि गर्ग ने बच्चों को कहानियों के माध्यम से पुस्तकों की दुनिया से जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि किताबें बच्चों के लिए ज्ञान का सबसे अच्छा माध्यम हैं और यह उनकी कल्पनाशक्ति, भाषा और सोचने की क्षमता को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से किताबें पढ़ने और नई-नई कहानियों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। करीब एक घंटे तक चले इस बुक टॉक सेशन के दौरान बच्चों ने बड़ी रुचि के साथ कहानियां सुनीं और उनसे जुड़े सवाल भी पूछे।
विज्ञापन




सवाना बुक नेस्ट के संचालकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किया जाता है, ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो और वे डिजिटल दुनिया से हटकर पुस्तकों की ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान सोसाइटी की ओर से पंकज, शशी ,गीतांजली व रुचिका स्वयंसेवक के रुप में मौजूद रहे।सोसाइटी के अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने आगे भी ऐसे सत्र आयोजित करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed