फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lions Club presented 11 stretchers to Civil Hospital

Faridabad News: लायंस क्लब ने नागरिक अस्पताल को 11 स्ट्रेचर भेंट किए

Tue, 10 Oct 2023 04:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Lions Club presented 11 stretchers to Civil Hospital
- क्लब के सदस्यों ने पीएमओ को आगे भी मदद देने की बात कही
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबा। जिला नागरिक अस्पताल बीके को लायंस क्लब ऑफ फरीदाबाद सेंट्रल और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 11 स्ट्रेचर भेंट किए गए। अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. सविता यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं।


गवर्नर लायन प्रदीप सिंगल ने कहा की फरीदाबाद काफी बड़ा शहर है और जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना हजारों की संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में नए स्ट्रेचर से अस्पताल प्रबंधन को सुविधा मुहैया कराने में सहूलियतें मिलेंगी। चीफ कोऑर्डिनेटर लायन आरके चिलाना ने कहा की पीएमओ डॉ. सविता यादव के आदेशानुसार इससे पहले भी लायंस क्लब अस्पताल को मरीजों की सुविधा के लिए 11 व्हीलचेयर दे चुका है। आगे भी किसी भी तरह की अस्पताल को लायंस क्लब से मदद की जरूरत होगी, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर लायन एनके गुप्ता, शिव कुमार अग्रवाल, आरके गुप्ता, एसएम नागपाल, जय प्रकाश गुप्ता, मुकेश अरोड़ा, सतीश परनामी, रेडक्रॉस सचिव बिजेंदर सोरोत, पुरुषोत्तम सैनी, माला गुप्ता,जयदीप कत्याल व राजेश गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed