फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Light colored lehenga became the bride's choice instead of red.

Faridabad News: लाल की जगह हल्के रंग का लहंगा बना दुल्हन की पसंद

Sat, 07 Dec 2024 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Light colored lehenga became the bride's choice instead of red.
दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के लोग एक जैसे रंग के परिधान पहनने पर दे रहे जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शादी समारोहों में बदलाव हर ओर नजर आ रहा है। पहले चटख रंग के कपड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे लेकिन अब दूल्हा-दुल्हन हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। परफेक्ट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके अलावा परिवार के लोग भी हल्दी व मेहंदी के कार्यक्रमों में एक ही रंग के कपड़े पहनकर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। शादियों में पहले के मुकाबले कपड़ों का रंग हल्का हुआ है, लेकिन रेट काफी बढ़ गया। है।


पहले बड़े बुजुर्गों का कहना होता था कि शादी जैसे शुभ कार्य में लाल रंग सबसे शुभ होता है, इसलिए लड़की को लाल रंग का लहंगा-चुनरी व साड़ी पहननी चाहिए , लेकिन अब लाल रंग से ज्यादा दुल्हनें हल्के रंग को पसंद कर रही हैं। जिसमें बेबी पिंक, हल्का हरा, हल्का मैरून आदि। युवाओं की पसंद को देखते हुए दुकानों पर भी लाल रंग से ज्यादा अन्य रंग के लहंगे देखने को मिलते हैं। जिसको युवती काफी पसंद कर रही हैं। बल्लभगढ़ बाजार में स्थित दूल्हा दुल्हन के कपड़ों के दुकानदार राकेश ने बताया कि उनकी दुकान पर सबसे ज्यादा लोग शादी की खरीदारी करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

पहले उनके पास सबसे ज्यादा लाल रंग के लहंगे होते थे लेकिन कोरोना काल के बाद युवती को लाल रंग से ज्यादा अन्य हल्के रंग के लहंगे पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा अब लहंगों की जगह गाउन ने ने ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दुल्हन के लहंगे से मैचिंग लेता है दूल्हा शेरवानी और सूट
पहले के जमाने में दूल्हा सिर्फ कोट पहनना पसंद करते थे, लेकिन अब शेरवानी व धोती- कुर्ता का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है। अधिकतर लड़के- लड़कियां अपनी शादी में खुद को सबसे बेस्ट लुक में देखना चाहते हैं। जिसके चलते दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी में मैचिंग आउटफिट कैरी करने का ट्रेंड चल रहा है। जिसमें ब्राइडल आउटफिट्स से मैच करते हुए दूल्हे के भी कपड़े आने लगे हैं। यह रंग, डिजाइन, प्रिंट या स्टाइल किसी भी तरह से एक दूसरे से मैच कर सकते हैं। इसके लिए अब लड़की और लड़के वाले एक साथ शॉपिंग भी करते हैं ताकि दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग आउटफिट को मैच कर सकें।


परिवार के लोग पहनते हैं एक जैसी कपड़े
पहले हल्दी के अवसर पर पीले रंग और मेहंदी के अवसर पर हरे रंग के कपड़े पहने जाते थे। जिसके चलते लोग रंग के हिसाब से कोई भी कपड़े पहन कर समारोह में शामिल हो जाते थे लेकिन अब परिवार के लोग एक जैसे कपड़ों सिलावते हैं। इसी वजह से समारोह में सभी एक रंग में दिखाई देते हैं। इसका प्रचलन भी पिछले दो सालों से देखने को मिला है।


-----------
मेरी जब शादी होगी तब में अपनी दुल्हन के साथ मैचिंग वाली ड्रेस पहनना पसंद करूंगा। क्योंकि शादी की यादें बहुत खास होती है।
-वरुण गुप्ता
-----
मैंने अपनी शादी में पत्नी के साथ मैचिंग वाली ड्रेस पहनी थी। उस दौरान सभी लोगों ने उनको कहा था कि वह बहुत ही अच्छे और यूनिक लग रहे हैं। -शिवांश मंगला
---
मेरी सगाई हो गई है। अगले साल मेरी शादी है। अभी तक तो उन्होंने सोचा नहीं है कि वह किस तरह की ड्रेस पहनेंगे लेकिन वह शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग ड्रेस पहनना पसंद करेंगे। -गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed