फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lifts of societies getting stuck again and again, thousands of lives in limbo

Faridabad News: बार-बार अटक रही सोसाइटियों की लिफ्ट, सांसत में हजारों जिंदगियां

Wed, 31 Jan 2024 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lifts of societies getting stuck again and again, thousands of lives in limbo
बढ़ रहे लिफ्ट में लोगों के फंसने के मामले, हाई राइज इमारतों में रहने वालों में भय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की सोसाइटियों में लिफ्ट में फंसने के मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। समय पर लिफ्ट की मरम्मत नहीं होना इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। शुक्रवार को सेक्टर-45 स्थित सर्वोम होम्स सोसाइटी की लिफ्ट गिरने से दो महिलाएं और एक बच्ची चोटिल हो गई। घटना के बाद अन्य सोसाइटियों में भी रह रहे लोगों में चिंता का माहौल है।

जीवन भर की पूंजी लगाकर लोग सोसाइटियों में फ्लैट खरीदते हैं, लेकिन इनमें सुविधाएं तो दूर ये सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं हैं। आए दिन सामने आ रहीं घटनाएं इसका उदाहरण हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 50 हाईराइज सोसाइटी हैं। एक सोसाइटी में कम से कम 10 से 20 टावर और करीब 20 से 50 लिफ्ट हैं। मेंटेनेंस के अभाव में लिफ्ट खराब हो रही हैं। आरोप है कि बिल्डर मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं। इससे आए दिन बच्चे बुजुर्ग लिफ्ट में फंस जाते हैं। सोसाइटी में बिल्डर कई बार क्वालिटी की गुणवत्ता में समझौता करता है। इसके अतिरिक्त समय पर ऑडिट भी नहीं होती है। विद्युत अधिकारी को जिले की सोसाइटियों में लगे लिफ्ट की जांच के आदेश दिए गए हैं। साल में एक बार जांच करनी होती है, लेकिन अधिकारी इसमें भी लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


-------
क्या कहता है नियम
मानकों के अनुसार लिफ्ट में आपात स्थिति से निपटने के लिए पैनिक अलार्म और इंटरकॉम होना चाहिए। लिफ्ट में फंसा व्यक्ति इंटरकॉम की मदद ले सकता है। सभी लिफ्ट में कैमरे लगे होने चाहिए। लिफ्ट के नीचे और सबसे ऊपरी तल पर सिक्योरिटी गार्ड होना चाहिए। सभी सोसाइटी में मेंटेनेंस रूम होने चाहिए। प्रत्येक माह लिफ्ट की पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए। सोसाइटी में सामान्य और सर्विस लिफ्ट अलग-अलग होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
लिफ्ट में किसी के फंसने की शिकायत नहीं आई है, यदि इस प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी। - नीरज दलाल, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, फरीदाबाद।
एक नजर कुछ मामलों पर
-26 जनवरी 2024 की रात सेक्टर-45 स्थित सर्वोम होम्स सोसाइटी की लिफ्ट गिर गई, जिसमें एक बच्ची और दो महिलाएं घायल हो गईं।

- 17 मई 2023 ग्रेटर फरीदाबाद डिस्कवरी पार्क सोसाइटी की लिफ्ट नीचे धंसने से एक व्यक्ति घायल हो गया।

-25 जून 2023 को सेक्टर-34 स्थित कनिष्का टावर सोसाइटी में एक व्यक्ति लिफ्ट में लगभग 15 मिनट फंसा रहा।

-19 अगस्त 2023 को सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाईट सोसाइटी में दो घंटे आठ साल का बच्चा फंसा रहा।

-20 अगस्त 2023 को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस रेजीडेंसी में टावर सी-7 में एक 13 वर्षीय बच्ची दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही।

-15 सितंबर 2023 को केएलजे ग्रीन्स सोसाइटी के ए ब्लॉक की लिफ्ट में एक बुजुर्ग सहित दो मासूम फंस गए, बड़ी मशक्कत के बाद बाहर इन्हें बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed