{"_id":"5dffabae8ebc3e87a10dfe00","slug":"lift-was-not-working-protest-on-lay-om-the-ground-faridabad-news-noi4811333131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब लिफ्ट को ठीक कराने की मांग को लेकर सोसायटी की सड़क पर लेटे रेजीडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब लिफ्ट को ठीक कराने की मांग को लेकर सोसायटी की सड़क पर लेटे रेजीडेंट्स
विज्ञापन
लिफ्ट खराब हुई तो जमीन पर लेटकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी में लिफ्ट खराब होने की समस्या पर रेजिडेंट्स अरुमोय चक्रवर्ती ने जमीन पर लेट कर विरोध प्रदर्शन किया। बीपीटीपी बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता रेजिडेंट्स का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसायटी में करीब आठ टावर है, जो 15 से 20 मंजिला है। इन टावरों में साढ़े 11 सौ परिवार निवास करते हैं। सोसायटी में ज्यादातर लिफ्ट खराब ही रहती हैं। पिछले छह माह में लिफ्ट में फंसने की पांच बड़ी घटनाएं हो चुकी है। इस दौरान बच्चों और बूढ़ों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। बीस मंजिला इमारत में ऊपर-नीचे आने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है।
सोसायटी निवासी रैनी नोयल ने बताया कि कई बार लिफ्ट की छत रेजिडेंट्स के ऊपर गिर चुकी है। दो माह पहले लिफ्ट में बच्चे फंस कर चोटिल हो चुके हैं। इससे सोसायटी में आए दिन एक बड़ी घटना की आशंका बना हुई है। सोसायटीवासियों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों बिल्डर के साथ मिले हुए हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से शिकायत करते हैं तो वह कोई कार्रवाई नहीं करते है, यहां तक कि बिल्डर के पास जाने से रोकते हैं। बिल्डर पदाधिकारियों से शिकायत करते है तो वह आश्वासन देकर लौटा देते हैं। इससे वह काफी परेशान है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि लिफ्ट को पूर्णत: ठीक नहीं कर दिया जाता है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में डॉ. राम भगत, रघुवीर सिंह, एसपी सिंह, अनूप मेहता, विनोद, रणनीत चहल, प्रताप सिंह, राजेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
सोसायटी के सभी टावर में जॉनसन कंपनी की लिफ्ट लगी हैं। टावर ए और बी की लिफ्ट में पिछले दिनों दिक्कत आई थी। इसे तुरंत प्रभाव से ठीक करवा दिया गया है। कंपनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टी की है। इसकी रिपोर्ट स्थानीय लोगों को भी सौंपी गई है ताकि उनमें लिफ्ट की समस्या का भय समाप्त हो। प्रदर्शनकारियों की संतुष्टी के लिए शनिवार को कंपनी अधिकारी और रेजिडेंट्स की बैठक बुलाई गई है, जिससे की लोगों का भय दूर हो सके।
- दिनेश कुमार, प्रोजेक्ट प्रबंधक बीपीटीपी