फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Licensed pistol slipped from hand and fell; bullet hit the leg.

Faridabad News: हाथ से फिसलकर लाइसेंसी पिस्तौल नीचे गिरी, पैर में लगी गोली

Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Licensed pistol slipped from hand and fell; bullet hit the leg.
पुलिस ने शुरू की जांच, अटाली गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छांयसा थाना क्षेत्र स्थित अटाली गांव में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति अपनी ही लाइसेंसी पिस्तौल से चली गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई। घायल को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अटाली गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी (40) के गांव में ही सीएनजी पेट्रोल पंप है। वह मंगलवार शाम कार से फोन व अन्य जरूरी सामान निकाल कर घर के अंदर जा रहे थे। इस दौरान हाथ में उनकी लाइसेंसी पिस्तौल भी थी। बरसात होने की वजह से उनका पैर फिसल गया और हाथ से अचानक पिस्तौल फिसलकर जमीन पर गिर गई। पिस्तौल गिरते ही उससे गोली चल गई, जो सुरेंद्र चौधरी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन



गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने उनको पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही छांयसा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि लाइसेंसी पिस्तौल हाथ से गिरने के बाद गोली चली। जिस हथियार से फायर हुआ, वह घायल व्यक्ति के नाम पर लाइसेंसी है। पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed