फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lecture on US tariffs held

Faridabad News: अमेरिकी टैरिफ विषय पर व्याख्यान आयोजित

Tue, 14 Oct 2025 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Lecture on US tariffs held
फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वर्तमान आर्थिक परिदृश्य, जीएसटी 2.0 और अमेरिकी टैरिफ विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक परिवर्तनों और वैश्विक व्यापार नीतियों की गहराई से जानकारी देना था। यह सत्र महाविद्यालय के अधीक्षक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र दुग्गल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर रचित सैनी रहे। उन्होंने जीएसटी सुधार 2.0 की अवधारणा, इसके संभावित प्रभाव तथा अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के वैश्विक व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। व्याख्यान में कॉलेज के विभिन्न विभागों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed