फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lax attitude of security personnel increased the concern of society residents

Faridabad News: सुरक्षा कर्मियों के ढीले रवैये ने बढ़ाई सोसाइटी वासियों की चिंता

Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lax attitude of security personnel increased the concern of society residents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 70 रॉयल हेरिटेज सोसाइटी में सुरक्षा को लेकर लोग में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि हर माह सुरक्षा कर्मियों के पूरे स्टाफ को बदल दिया जाता है। इस कारण यहां अधिकतर टावरों में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं रहते। सोसाइटी के मुख्य द्वार पर दो तीन सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, वह भी मनमर्जी से काम करते हैं। रात के समय सोसाइटी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं रहते। इसके अलावा सिक्योरिटी रूम में भी कोई गार्ड मौजूद नहीं रहता। इस बारे में लोग कई बार बिल्डर और अन्य अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या को अनदेखा किया जा रहा है। सुरक्षा की जा रही लापरवाही को लेकर लोग सकते मेंं हैं।
सोसाइटी में लगभग छह हजार लोग रहते है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था सही न होने के कारण लोग परेशान हैं। आए दिन होने वाले हादसों से लोग सहमे हुए हैं। सुरक्षा में लापरवाही का खामियाजा सोमवार को एक लड़की को अपनी जान देकर चुकानी पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस सोसाइटी में पिछले दो सालों में दो लोगों की मौत हुई है। आज फिर एक युवती 31वें फ्लोर से गिरकर मरी है। इस बारे में जब लोगों को पता चला तो उन्होंने सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड से लड़की के बारे में जानकारी मांगी और नाम पूछा। यहां सुरक्षा कर्मियों को लड़की के बारे में कोई जानकारी थी ही नहीं। इसी कारण सोसाइटी परिसर में कई घंटे शव पड़ा रहा। इस हादसे से सोसायटी के लोगों में भय सा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन
सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरूस्त है। यदि कोई कर्मचारी ठीक से काम नहीं करता और उसके संबंध में शिकायत मिलती है तो उसे जल्द ही हटा दिया जाता है। ऐसी स्थिति में नए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र गुप्ता, डायरेक्टर- पीवोटल रॉयल हेरिटेज सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed