फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   lawyer arrested

फरीदाबाद: फेसबुक पर गोली लगे बच्चे की तस्वीर पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाला वकील गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2019 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
lawyer arrested
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक पर अशांति व अफवाह फैैलाने वाला पोस्ट करने के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी वकील सुरेंद्र सिवाच ऊंचा गांव बल्लभगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आचार-संहिता का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त अनिल यादव के अनुसार शिकायतकर्ता पारस भारद्वाज, जो सेक्टर-19 के रहने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी की आईटी एंड सोशल मीडिया सेल फरीदाबाद के संयोजक है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को उन्हें अपने फेसबुक पर सुरेंद्र सिवाच का एक पोस्ट मिला था, जिसमें एक लड़के की तस्वीर हैं। उसमें लड़के को गोली लगी हुई है और लिखा है कि '13 साल की उम्र में छाती पर गोली दी मार फिर भी कहते हो 75 पार'। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना फरीदाबाद, हरियाणा या देश के किसी भी हिस्से में पहले घटित नहीं हुई है।
विज्ञापन


पारस भारद्वाज के अनुसार ऐसे पोस्ट से समाज में अराजकता फैलने की संभावना थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153क, 505 व 125 रिप्रेजेंट एक्ट 1951 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए जिला न्यायालय बार एसोसिएशन की अगुवाई में सभी वकील शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। इससे न्यायालय का कामकाज पूरे दिन ठप रहा। एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी ने इसे राजनीति से प्रेरित व द्वेषपूर्ण कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed