फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Laws will not benefit farmers, legislation will benefit farmers'

‘सरकार की नीयत में खोट नहीं, किसानों को फायदा देंगे कानून’

Sat, 30 Jan 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
'Laws will not benefit farmers, legislation will benefit farmers'
फरीदाबाद। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार की नीयत बिल्कुल साफ होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत व नीति में कोई कोई खोट नहीं है। वर्ष 2022 में निश्चित तौर पर किसानों की आय दोगुनी होगी। गुर्जर शनिवार को गांव नवादा में लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों का हित चाहती है। वह किसानों के पक्ष में निर्णय व कानूनों का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान है, देश की रक्षा करने वाला जवान है, इन दोनों को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान का दर्जा दिया है। जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन, किसानों की आय को दोगुना करने के लिए डॉक्टर स्वामीनाथन की रिपोर्ट को एक एक करके लागू करने का काम भी केंद्र ने किया। निश्चित तौर पर किसानों की आय वर्ष 2022 में दोगुनी होगी।
विज्ञापन

इस दौरान तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र से जो गांव नगर निगम में शामिल किए गए हैं, उनमें पंचायती राज विभाग की 342 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर विकास कार्य किए जाएंगे। एफएमडीए के माध्यम से इन गांवों का विकास सरकार द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक नयनपाल रावत ने नवादा में 50 लाख रुपये की लागत से ग्राम सचिवालय, 49 लाख रुपये की राशि से पुराने स्कूल में बारात घर, 60 लाख रुपये की राशि से एक अन्य बरात घर, 40 लाख रुपये की राशि से सामुदायिक भवन, 40 लाख रुपये की राशि से हर्बल पार्क की चारदीवारी व 40 लाख रुपये की राशि से तालाब के जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। बीडीपीओ पूजा शर्मा, नवादा के सरपंच बेगराज, राजपाल नागर, चंदन सरपंच शाहाबाद, हेम अधाना, राजवीर सरपंच मुजेड़ी, मान सिंह नागर और संजू चपराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed