फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Launch of 'Green Week' at Sushma Swaraj College

Faridabad News: सुषमा स्वराज कॉलेज में हरित सप्ताह का शुभारंभ

Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Launch of 'Green Week' at Sushma Swaraj College
परिसर में रोपे जाएंगे छायादार, फलदार, पुष्पीय, औषधीय एवं हर्बल पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन के उद्देश्य से बल्लभगढ़ स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज महाविद्यालय में शुक्रवार को हरित सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस सात दिवसीय अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में छायादार, फलदार, पुष्पीय, औषधीय एवं हर्बल महत्व वाले विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा।

हरित सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या ऋतिका गुप्ता द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इको क्लब प्रभारी डॉ. सपना नागपाल और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सपना सचदेवा नायर ने हरित सप्ताह के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण एवं पौधों के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed