फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Last chance to modify options in ITI on Friday, from November 15, the fourth phase of admission will be

आईटीआई में शुक्रवार को विकल्प संशोधित करने का आखिरी मौका, 15 नवंबर से चौथे चरण के होंगे दाखिले

Thu, 11 Nov 2021 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Last chance to modify options in ITI on Friday, from November 15, the fourth phase of admission will be
Last chance to modify options in ITI on Friday, from November 15, the fourth phase of admission will be
फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन कर चुके छात्र शुक्रवार को अपने विकल्प में संशोधन कर सकते हैं। हरियाणा सरकार के कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा विकल्प संशोधन का आज आखिरी दिन है। इसके लिए छात्र पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपने विकल्प को बदल सकते हैं, जिससे उन्हें दाखिले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। एनआईटी-4 स्थित आईटीआई के कंप्यूटर इंस्टेक्टर (शिक्षक) कुलदीप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण संस्थान के सभी फैकल्टी को मिलाकर कुल 856 सीटें हैं। इनमें से मौजूदा समय में करीब 461 छात्रों ने दाखिले लिए हैं। उन्होंने बताया कि कारपेंटर, पेंटर, पलम्बर, स्विंग टेक्नॉलोजी जैसे विषयों को चुनने में छात्रों की रुचि कम है। जबकि यह विषय काफी कारगर है और नौकरी मिलने के भी बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

15 नवंबर से चौथे चरण के होंगे दाखिले
तीसरे चरण के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दाखिला लेने वाले छात्रों को 10, 11 और 12 नवंबर तक विकल्प को संशोधित करने का मौका दिया गया है। 15 नवंबर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत मेरिट के आधार पर सीट अलाउटमेंट जारी की जाएगी। 15 से 17 नवंबर तक छात्रों की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान कागजातों की जांच की जाएगी। चयनित छात्र 18 नवंबर तक फीस जमा कर सकते हैं और 20 नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed