{"_id":"6abe98d3904924a3a506ab21","slug":"laser-valley-park-to-undergo-a-makeover-play-equipment-to-be-installed-for-children-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81537-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लेजर वैली पार्क का होगा कायाकल्प, बच्चों के लिए लगेंगे खेल उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लेजर वैली पार्क का होगा कायाकल्प, बच्चों के लिए लगेंगे खेल उपकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने 43 लाख रुपये का टेंडर जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित लेजर वैली पार्क में आने वाले दिनों में बच्चों को खेलने के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम पार्क के जीर्णोद्धार और सुविधाओं में विस्तार करने की योजना तैयार कर रहा है। पार्क में मल्टी एक्टिविटी प्ले स्टेशन और विभिन्न खेल उपकरण लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निगम ने करीब 43 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को 150 दिन का समय दिया जाएगा। योजना के तहत होने वाले कार्य को सिविल वर्क श्रेणी में रखा गया है।
लेजर वैली पार्क आसपास के कई क्षेत्रों के लोगों के लिए सुबह-शाम सैर और समय बिताने का प्रमुख स्थान है। पार्क में नई खेल सुविधाएं विकसित होने से डबुआ कॉलोनी, प्याली, जनता कॉलोनी, गाजीपुर और जवाहर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बच्चों के लिए मल्टी एक्टिविटी प्ले स्टेशन और विभिन्न खेल उपकरण लगाए जाने से उन्हें खेलने और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे अभिभावकों को भी सुविधा होगी, क्योंकि बच्चों के लिए खेलने की जगह पार्क में ही उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
पांच महीने में पूरा करना होगा काम
निगम ने इस कार्य के लिए टेंडर की अनुमानित लागत 43 लाख 88 हजार 226 रुपये निर्धारित की है। ठेकेदार को कार्य आवंटित होने के बाद इसे 150 दिन में पूरा करना होगा। हालांकि, पार्क में काम शुरू होने के बाद लोगों की आवाजाही और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण क्षेत्र को सुरक्षित रखने की जरूरत होगी। साथ ही लगाए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता और उनकी नियमित देखरेख भी महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
लेजर वैली पार्क में बच्चों के लिए मल्टी एक्टिविटी प्ले स्टेशन और विभिन्न खेल उपकरण लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य बच्चों को पार्क में बेहतर मनोरंजन और खेलकूद की सुविधा उपलब्ध कराना है।
- सतपाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम