फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Landlord attacked with a sharp object.

Faridabad News: मकान मालिक पर नुकीली चीज से किया हमला

Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Landlord attacked with a sharp object.
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र के आजाद नगर में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक ने विरोध करने पर मकान मालिक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवक ने नुकीली चीज से उसकी छाती पर वार किया, जिससे चोट लगने के साथ खून निकल आया। इसके बाद रास्ता रोककर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी रमन प्रसाद गुप्ता ने शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 3 बजे वह परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान आजाद नगर झुग्गी निवासी सोहिब उसके घर में घुस गया। रमन और परिवार के सदस्यों ने उसे देख लिया और घर में घुसने का कारण पूछा, आरोप है कि इसके बाद सोहिब ने रमन से मारपीट शुरू कर दी और नुकीली चीज से हमला किया। घूंसे भी मारे। रमन ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने गली में उसका रास्ता रोककर पीटा की और मारने की धमकी दी। शिकायत के अनुसार, आरोपी भागते समय पड़ोसी की छत पर कूद गया, जिससे वहां लगी टीन टूट गई। इसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रमन ने 12 सितंबर को शिकायत दी और 13 सितंबर को एमएलआर पुलिस को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed