फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   land controversy for ballabhgarh metro

मेट्रो के लिए जमीनी विवाद सुलझाएगी कमेटी, उचित मुआवजा न मिलने का आरोप

Wed, 11 May 2016 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 11 May 2016 02:42 PM IST
सार

  • मेट्रो के लिए जमीनी विवाद सुलझाएगी कमेटी
  • जमीन मालिकों ने लगाया उचित मुआवजा न मिलने का आरोप 

विज्ञापन
land controversy for ballabhgarh metro
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्लभगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पैदा हुई जमीन विवाद का निपटारा अब एसडीएम बल्लभगढ़ पार्थ गुप्ता करेंगे। सोमवार को सेक्टर-15ए जिमखाना क्लब में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, शहरी संपदा एवं आवास विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव ने की। उन्होंने बल्लभगढ़ एसडीएम से कहा कि वह दुकानदारों से वार्ता करें और जमीन विवाद को जल्द सुलझाएं।
विज्ञापन


प्रभावित लोगों के पुनर्वास के बारे में भी विचार किया जाए। राघवेंद्र राव ने यमुना के किनारे कबूलपुर गांव में बन रहे रैनीवेल परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजना प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कुछ जमीन मालिकों ने उचित मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया

land controversy for ballabhgarh metro

राज्य सरकार इस परियोजना को समय सीमा में पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में यदि कोई जमीन विवाद है भी तो उसे गंभीरता से लेकर उसका निपटारा किया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि  मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए कुछ जमीन मालिकों ने उचित मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया है।

हुडा अधिकारी भी मानते हैं कि नई जमीन अधिग्रहण नीति 2013 के तहत जमीन मालिकों की सहमति लेना जरूरी होता है। लेकिन अभी तक कुछ मालिकों ने जमीन देने पर सहमति नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed