फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lado Lakshmi Yojana: Awareness and registration campaign launched.

लाडो लक्ष्मी योजना : जागरूकता और पंजीकरण अभियान शुरू

Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lado Lakshmi Yojana: Awareness and registration campaign launched.
फरीदाबाद। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव विशेष जागरूकता और पंजीकरण अभियान शुरू किया है। ग्राम स्तर पर मुनादी, सार्वजनिक घोषणाओं और अन्य प्रचार माध्यमों से महिलाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पात्र महिलाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना के लिए महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। परिवार की सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या इससे कम होना जरूरी है। इसके अलावा हरियाणा में निवास या डोमिसाइल से जुड़ी निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी। विवाहित और अविवाहित दोनों श्रेणियों की पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले सकती हैं। एक परिवार में एक से अधिक महिलाएं भी पात्रता पूरी करने पर लाभ ले सकती हैं। पात्र महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ऐप में मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन का निर्धारित प्रक्रिया के तहत सत्यापन किया जाएगा। पात्रता पूरी होने पर 2100 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed