फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of vaccine breaking people's enthusiasm

लोगों के उत्साह को तोड़ रही वैक्सीन की कमी

Thu, 22 Jul 2021 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Lack of vaccine breaking people's enthusiasm
फरीदाबाद। कोविड संक्रमण के बीच लोगों को टीकाकरण के लिए बेशक प्रेरित किया जा रहा हो, लेकिन वैक्सीन की कमी लोगों के उत्साह को खत्म कर रही है। इससे सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं हो रही हैं। ज्यादातर वैक्सीन केंद्र पर ऐसी महिलाएं नजर आने लगी हैं जो बच्चों संग पहुंच रही हैं। ऐसे में बच्चे संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

अमूमन जिले को मिलने वाली खेप महज एक या दो दिन के लिए ही पर्याप्त हो पाती है। दो दिन में ही टीकाकरण को बढ़ाने का अभियान बेपटरी हो जाता है। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर ऐसे ही हालात सामने आ रहे हैं। इस सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में टीकाकरण ने जोर पकड़ा और फिर लोग वैक्सीन के लिए भटकने को मजबूर हो गए। बृहस्पतिवार को जिले में टीकाकरण के लिए महज तीन ऐसे केंद्र बनाए गए, जहां पहली डोज लगी। अन्य सात केंद्रों पर दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

बच्चे को रोता देख पहले लगवाया गया टीका
जिले में टीकाकरण केंद्र के बाहर महिलाएं-बच्चे-बुजुर्ग और कामगारों की लाइन देखने को मिल रही है। बिना लाइन लगाए टीकाकरण की सहूलियत किसी केंद्र पर उपलब्ध नहीं है। बृहस्पतिवार को बीके नागरिक अस्पताल में पहली डोज के लिए बनाए गए केंद्र के बाहर दो वर्षीय बच्चा रोता नजर आया। पुलिस कर्मियों को बताया कि बच्चे की मां वैक्सीन सेंटर के अंदर टीका लगवाने गई है। बच्चे को अंदर नहीं जाने दिया गया तो कुछ लोगों ने महिला पहले टीका लगाने को कहा। इस पर बच्चे की मां को 20 लोगों में सबसे पहले टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
टीके की भारी कमी है। निदेशालय को अगले 24 घंटे में खेप मिलने की उम्मीद है। रविवार तक वैक्सीन की कमी दूर करने के प्रयास हैं।
- डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed