फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of speed breakers increases the risk of accidents

Faridabad News: स्पीड ब्रेकर न होने से हादसों का बढ़ा खतरा

Mon, 04 May 2026 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Lack of speed breakers increases the risk of accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी के निवासी इन दिनों सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने से परेशानी झेल रहे हैं। निवासियों का कहना है कि सड़क पर ब्रेकर न होने हादसों की आशंका बनी रहती है। आरडब्ल्यूए के प्रधान संजय रावत और निवासी आशीष गौड़ ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोसाइटी में बच्चे खेलते रहते हैं, खेलते-खेलते कई बार बच्चे मुख्य सड़क पर चले जाते हैं। स्पीड ब्रेकर न होने के कारण वाहन चालक तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


वहीं निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि सोसाइटी के बाहर से महिलाएं बाजार जाने और बुजुर्ग टहलने के लिए गुजरते हैं। तेज रफ्तार वाहन उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर स्पीड ब्रेकर बना दिए जाएं तो वाहन चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण पाया जा सकता है और संभावित हादसों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed