फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of medicines in BK Hospital is taking a toll on patients' pockets

Faridabad News: बीके अस्पताल में दवाइयों की कमी मरीजों की जेब पर पड़ रही भारी

Mon, 23 Jun 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lack of medicines in BK Hospital is taking a toll on patients' pockets
बाहर से दोगुने रेट पर खरीदनी पड़ रही दवाइयां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में दवाइयों की कमी बनी रहती है। ऐसी स्थिति में दूर-दराज से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद भी दवा नहीं मिलती है। इस कारण मरीजों को बाहर की दुकानों से दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। प्रबंधन के सामने कई बार दवाओं की कमी के बारे में बताया जा चुका है लेकिन प्रबंधन हर बार दवाइयां पूरी होने की बात करता है।

बीके अस्पताल में दवाई की किल्लत के कारण अब निजी मेडिकल स्टोर वाले फल फूल रहे हैं। दवाई न होने के कारण अब डॉक्टर भी मरीजों के लिए निजी औषधि केंद्र के लिए दवा लिख रहे हैं। इससे मरीजों को बाहर से दोगुने रेट पर दवाई खरीदनी पड़ती है। मरीजों का आरोप है कि जब वह दवाई लेने आते हैं तो डॉक्टर ऐसी दवाई लिखते हैं जो उन्हें अस्पताल के औषधि केंद्र से नहीं मिलती है।
विज्ञापन


सेक्टर 22 के प्रतीक का कहना है कि उन्हें एलर्जी हो रही थी जिसके कारण वे डॉक्टर से दवाई लेने आए थे। लेकिन डॉक्टर ने ओपीडी कार्ड पर जो दवाई लिखी, उनमें से केवल एक ही दवाई अस्पताल से मिली। बड़खल की अर्शी ने बताया कि अस्पताल से कभी भी पूरी दवाई नहीं मिलती है। अस्पताल के औषधि केंद्र पर केवल बुखार की दवा दी, जबकि डॉक्टर ने गले में गाठ की दवाई लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन—

अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। यदि कोई दवाई नहीं मिल रही है तो उसकी जांच की जाएगी। - एसएमओ डॉ. विकास गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed