{"_id":"6a53e29a308e2721f106d589","slug":"labourer-found-unconscious-near-district-jail-dies-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74686-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला जेल के पास अचेत अवस्था में मिला मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला जेल के पास अचेत अवस्था में मिला मजदूर, मौत
विज्ञापन
-बिहार के भागलपुर जिले का था मजदूर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला जेल के पास शनिवार दोपहर एक मजदूर सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना आईएमटी पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे उपचार के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 43 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है।
मृतक बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया का निवासी था और फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र स्थित एक आरएमसी कंपनी में मजदूरी करता था। संजय काम की तलाश में अपने गांव से फरीदाबाद आया था और आईएमटी क्षेत्र में काम कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया था, जिससे उसकी मौत हुई हो सकती है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।