{"_id":"5fc1363d8ebc3e9c02168ddb","slug":"laborers-will-get-houses-for-rent-at-a-cheaper-rate-faridabad-news-noi5507432198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरों को सस्ती दरों पर किराये पर मिलेंगे मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरों को सस्ती दरों पर किराये पर मिलेंगे मकान
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मजदूरों को सस्ती दरों पर किराए के मकान मिलेंगे। एनआईटी डबुआ कॉलोनी, बापू नगर, बल्लभगढ़ में 2296 मकान खाली पड़े हैं, जिन्हें किराए पर देने की योजना तैयार हो गई है। नगर निगम की तरफ से डबुआ कॉलोनी में 2500 रुपये और बापू नगर में 3000 रुपये मासिक किराए का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग की ओर से तैयार प्रस्ताव की मंजूरी के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा, जिसकी मोहर लगने के बाद मजदूरों को सस्ती दरों पर किराये के मकान उपलब्ध होंगे। कई वर्ष पूर्व केंद्र की योजना के तहत बापू नगर में बनाए गए 1280 मकानों में से 149 मकान जरूरतमंद को आवंटित कर दिए गए थे। ऐसे ही डबुआ कॉलोनी के 1968 में से 203 मकान आवंटित किए गए थे। बाकी मकान इन दिनों जर्जर हालत में हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने शहर का दौरा किया था। नगर निगम के साथ जब यह टीम डबुआ कॉलोनी में गई थी, जहां जरूरतमंद लोगों को मकान आवंटित नहीं किए गए हैं। इसे देखने के बाद फैसला लिया गया कि यह मकान मजदूरों को किराए पर दे दिए जाएं। इसके बाद अब नगर निगम ने किराये पर मकान दिए जाने का प्रस्ताव बना लिया है।
कोट
आज प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम शहर के डबुआ कॉलोनी जाएगी। हम प्रयास कर रहे हैं कि मजदूरों को किराये पर मकान उपलब्ध करा दिए जाएं। मकानों में सीवर, पानी और बिजली का कनेक्शन कर दिया गया है।
विज्ञापन
-डॉ. यश गर्ग, निगमायुक्त, नगर निगम