{"_id":"6a23314ef16a4a098f0d416d","slug":"laborer-dies-after-being-electrocuted-by-the-gate-of-a-ruined-house-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71707-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खंडहर मकान के गेट से करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खंडहर मकान के गेट से करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
सेक्टर-55 का मामला, मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-55 में एक बंद और खंडहर पड़े मकान के गेट के पास पेशाब करने गए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गौछी निवासी रूपराम के रूप में हुई है, जो मजदूर था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार को रामस्वरूप मकान के गेट के पास पेशाब कर रहा था, तभी उसे अचानक करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी आकाश का आरोप है कि संबंधित मकान में पूर्व में चोरी हुई थी। चोरी के बाद मकान मालिक ने लोगों के बीच यह बात कही थी कि वह अपने गेट में करंट छोड़ देगा ताकि दोबारा कोई चोरी न कर सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गेट में जानबूझकर करंट प्रवाहित किया गया था तो मकान मालिक की भूमिका की जांच होनी चाहिए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि करंट लगने के कारणों और मकान मालिक की संभावित जिम्मेदारी की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।