फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   laathi charge after protest of women in front of hospital

Faridabad News: ईएसआईसी अस्पताल में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर गार्डों ने बरसाई लाठियां

Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
laathi charge after protest of women in front of hospital
- मरीज के उपचार में कोताही का आरोप लगाकर अस्पताल में मांग पत्र देने आई थी महिलाएं
विज्ञापन

- ईएसआईसी के डीन पर मांग पत्र फाड़ने का भी आरोप, महिलाओं ने भी डंडे छीनकर सुरक्षाकर्मियों को जड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी अस्पताल में क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा संगठन की कार्यकर्ताओं सुरक्षाकर्मियों ने जमकर लाठियां बरसाईं। ये महिलाएं भर्ती मरीज के इलाज में कोताही का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही थीं। सूचना पाकर एनआईटी तीन चौकी पुलिस की टीम मौके पर पंहुची। अस्पताल व मजदूर संगठन के लोगों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी हैं।
आजाद नगर झुग्गी निवासी अशोक कुमार नाम के युवक को पांच दिन पहले कमर में दर्द की शिकायत पर ईएसआईसी में भर्ती कराया गया था। मरीज ने अस्पताल से ही मोबाइल पर कॉल कर परिवार को उपचार में कोताही बरतने का आरोप लगाया। परिजन की शिकायत पर शुक्रवार को क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा संगठन के करीब 20 से 25 सदस्य हाथों में झंडे लेकर अस्पताल में आ गए और प्रदर्शन करने लगे। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों का आरोप है संगठन के सदस्य जबरदस्ती अंदर जाना चाहते थे। शोर शराबा करने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। ओपीडी के गेट पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

घटना के एक वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मजदूर संगठन के सदस्यों पर लाठी डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। संगठन के लोगों का आरोप है कि उन्होंने मेडिकल काॅलेज के डीन को एक मांग पत्र भी सौंपा था, जिसे डीन ने फाड़ दिया। हंगामे के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज के इलाज में तेजी दिखाई दी। उसकी एमआरआई की जांच के लिए लंबी डेट को हटाकर शनिवार कर दिया गया है। मरीज के इलाज के आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडे बरसे तो महिलाओं ने भी डंडे छीनकर सुरक्षाकर्मियों को जड़े
प्रदर्शन कर रहे मजदूर संगठन में अधिकतर महिलाएं भी शामिल रहीं। सुरक्षाकर्मियों ने डंडे बरसाने शुरू किए तो पुरुषों के साथ महिलाओं पर भी लाठियां बरसा दीं। वायरल हुए वीडियो में आ रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की लाठियां पड़ने पर विरोध कर रही महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने भी सुरक्षाकर्मियों के डंडे छीनकर उनको जड़ दिए। इसके बाद लोगों ने आकर बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed