{"_id":"6afd8b09a3f8b0bffa0318f7","slug":"kunal-wins-gold-in-powerlifting-receives-a-grand-welcome-upon-reaching-his-village-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85651-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पावरलिफ्टिंग में कुनाल ने जीता स्वर्ण, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पावरलिफ्टिंग में कुनाल ने जीता स्वर्ण, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन
- प्रदेश स्तरीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान, नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के वजीरपुर गांव के खिलाड़ी कुनाल पवार ने प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग बेंच प्रेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के साथ ही कुनाल ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
कुनाल की इस उपलब्धि पर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें खुली जिप्सी में बैठाकर मास्टर रोड से होते हुए पूरे गांव में विजय जुलूस निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीणों ने जश्न मनाया और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। युवाओं और बुजुर्गों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुनाल के पिता सुधीर पवार ने बताया कि उनके बेटे ने महज एक साल की मेहनत और नियमित अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है। कुनाल ने अपनी जीत का श्रेय शोमिता और गुरप्रीत सोनी को दिया। वह पंजाब से बैचलर ऑफ फिजिकल स्पोर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं। अब उनका लक्ष्य नेशनल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना है।