फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   krishan pal gurjar have 62 coror assets

Faridabad News: कृष्णपाल गुर्जर के पास 62 करोड़ 58 लाख रुपये की संपत्ति

Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
krishan pal gurjar have 62 coror assets
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पास कुल चल संपत्ति 19,47,43,891 है, जबकि अचल संपत्ति 19,35,26,896 रुपये है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास कुल चल संपत्ति 2,61,33,353 है। इसके अलावा पत्नी के पास कुल अचल संपत्ति 21 करोड़ 14 लाख 11 हजार 703 रुपये है। दिए गए शपथपत्र के अनुसार उनके पास कुल उनकी कुल संपत्ति 62 करोड़ 58 लाख 15 हजार 843 रुपये की है।
भाजपा प्रत्याशी ने 2019 में पिछला लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 2019 के नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किए गए शपथ पत्र के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर के पास 28,75,24,588 रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। उनकी पत्नी निर्मला देवी के पास 8,21,28,198 की संपत्ति थी।
विज्ञापन

कृष्णपाल गुर्जर के पास कोई कार नहीं है। उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है। प्रत्याशी के पास 100 ग्राम सोना और पत्नी के पास 250 ग्राम सोना है। शपथ पत्र के अनुसार उनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं हैं। वर्ष 2024 के शपथ पत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर संपत्ति बढ़ गई है। साल 2019 की बात करें तो कृष्णपाल गुर्जर की कुल चल अचल संपत्ति 36 करोड़ 96 लाख 52 हजार 786 थी। जो इस साल बढ़ कर 62 करोड़ 58 लाख 15 हजार 843 हो गई है। उनकी संपत्ति 25 करोड़ 61 लाख 63057 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये का है दंपती पर लोन
शपथ पत्र के अनुसार इस बार उनके पास नकदी एक लाख 61 हजार 991 तो पत्नी के पास नकदी 84 हजार 993 रुपये है। उनके और उनकी पत्नी के पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का लोन है। पति-पत्नी दोनों की कुल चल संपत्ति 22,08,77,244 हो गई है।

अचल संपत्ति
अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास अलग-अलग जगहों पर प्लाॅट व मकान हैं। जिसकी कुल कीमत 19 करोड़ 35 लाख 26 हजार 896 है। उनकी पत्नी के पास 21 करोड़ 14 लाख 11 हजार 703 रुपये कीमत की अचल संपत्ति है।

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

06जेएनडी01: कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय स्टाफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed