फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Knife murder of youth returning from duty

ड्यूटी से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या

Sun, 26 Dec 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Knife murder of youth returning from duty
फरीदाबाद। सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित को बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल का रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश हरदोई के गांव कांडला निवासी नीरज के रूप में हुई है। वह फिलहाल सुभाष कॉलोनी लाल कोठी के पास किराए पर रहता था। मृतक श्याम ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सेक्टर 58 में काम करता था।
विज्ञापन

रविवार को इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि कंपनी की तरफ से कर्मचारी को ईएसआई कार्ड नहीं दिया गया था। जिसके कारण उसके इलाज में देरी हुई और उसकी मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed