फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kishore hangs himself for not getting his father's mobile

Faridabad News: पिता के मोबाइल नहीं दिलाने पर किशोर ने लगाया फंदा

Sun, 25 Jun 2023 07:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kishore hangs himself for not getting his father's mobile
पिता के मोबाइल नहीं दिलाने पर किशोर ने लगाया फंदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बेटे की जिद के आगे पिता नही झुका तो नाबालिग बेटे ने गले में फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। घटना रविवार सुबह की है। एसी नगर स्थित घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे, पीछे से 16 साल के किशोर ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक कबाड़ की फेरी लगाने वाले यासीन परिवार के साथ एसी नगर में रहते हैं। उनके तीन बेटे व एक बेटी है। 16 साल का बेटा रेहान भी पिता के साथ ही कबाड़ की फेरी लगाने में साथ देता था। परिजनों का कहना है रेहान कई दिनों से पिता से मोबाइल की मांग कर रहा था। आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पिता ने मोबाइल दिलाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नाराज बेटे ने पिता से बातचीत बंद कर दी और पिता के साथ काम में हाथ बंटाना भी छोड़ दिया। रविवार को पिता यासीन जवाहर कॉलोनी में फेरी लगाने चले गए। पत्नी घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान बेटे रेहान ने फंदा लगाकर जान दे दी। रेहान की मां जब कमरे में गई तो शव लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली थाना प्रभारी रामवीर सिंह का कहना है पिता के मोबाइल नहीं दिलाने से नाराजगी के चलते किशोर ने कदम उठाया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed