{"_id":"6007120f8ebc3e32b652ab19","slug":"kiren-rijiju-launched-kho-kho-training-camp-faridabad-news-noi56084202","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरेन रिजिजू ने खो-खो प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरेन रिजिजू ने खो-खो प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ
विज्ञापन

फरीदाबाद। केंद्रीय खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने मंगलवार को मानव रचना शिक्षण संस्थान में 25 मीटर व 50 मीटर शूटिंग रेंज का उद्घाटन और विश्वस्तरीय अल्टीमेट खो-खो प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू की टीम और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना की टीम के बीच खो-खो मैच का आयोजन किया गया।
केंद्रीय खेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेडियो के माध्यम से खेलो को सुनता था उस समय बहुत ही गर्व होता था कि हमारे देश में होनहार खिलाड़ी मेडल लेकर आ रहे हैं। अब मुझे खेल मंत्री बनाया गया तो मैंने भी जी जान से खेल को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रयास किया। उन्होंने मानव रचना शिक्षण संस्थान का बधाई देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा इतने बड़े स्तर पर अल्टीमेट खो-खो लीग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है और मुझे पूरा विश्वास है कि इसमें से कई खिलाड़ी निखर कर सामने आएंगे।
किरेन रिजिजू ने मानव रचना में 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खो-खो महासंघ के महासचिव सुधांशु मित्तल, मानव रचना शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष अमित भल्ला, सुरेश रैना, पहलवान सुशील कुमार, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मौजूद रहे।