Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidney matching process to be expedited at ESIC Medical College

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में किडनी मैचिंग की प्रक्रिया होगी तेज

Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kidney matching process to be expedited at ESIC Medical College
एचएलए टेस्ट की सुविधा कराई जा रही है, जल्द हो सकेगा ट्रांसप्लांट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए शुरू की जा रही नई सुविधाओं से आने वाले समय में किडनी प्रत्यारोपण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। अस्पताल में अब ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन (एचएलए) टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे डोनर और मरीज की किडनी मैचिंग की प्रक्रिया तेज होगी और ट्रांसप्लांट में होने वाली देरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।



अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक किडनी मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रत्यारोपण किए जाते हैं। अभी तक एचएलए जांच के लिए मरीजों के सैंपल निजी लैब में भेजने पड़ते थे, जिससे रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाते थे और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया रुक जाती थी। अब यह जांच अस्पताल में ही हो सकेगी और रिपोर्ट मात्र एक दिन में मिलने से ट्रांसप्लांट की गति बढ़ेगी, जिससे अधिक मरीजों का समय पर ऑपरेशन संभव हो पाएगा।
विज्ञापन




किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में करीब 3.50 लाख लोग किसी न किसी रूप में किडनी रोग से पीड़ित हैं और लगभग 16 प्रतिशत आबादी को किडनी से जुड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के बढ़ते मामलों के कारण किडनी रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में ईएसआईसी में सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में अब रोबोटिक तकनीक से किडनी प्रत्यारोपण किया जा रहा है, जिससे सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और कम जोखिम वाली हो गई है। कम चीरा लगने से संक्रमण की आशंका घटती है और मरीज तेजी से स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।




अस्पताल के डीन डॉ. कालिदास दत्तात्रेय ने कहा कि एचएलए टेस्ट की सुविधा शुरू होने के बाद ईएसआईसी अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण के मामलों में स्पष्ट बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में गुर्दा प्रत्यारोपण कम हुए थे। दानकर्ता का न मिलने और उपयुक्त रक्त समूह का दानकर्ता न मिलने की वजह से भी कई प्रत्यर्पण नहीं हो सके। अब जांच प्रक्रिया तेज होने से अधिक डोनर-मरीज की सफल मिलान हो सकेगा और इससे प्रत्यारोपण की संख्या बढ़ेगी, जिससे सैकड़ों मरीजों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed