फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidnapped and beaten for demanding return of Rs 50, three arrested

Faridabad News: 50 रुपये वापस मांगने पर अपहरण कर की थी मारपीट, तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and beaten for demanding return of Rs 50, three arrested
वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद, अदालत में पेशकर जेल भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। बस स्टैंड के पास पंक्चर लगाने वाले एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में टीम ने बुधवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नरेंद्र उर्फ छोटू, नितिन उर्फ साटा निवासी गांव जाजरु तथा सूरजपाल सिंह निवासी गांव नगला झाऊ, जिला अलीगढ़ (उ.प्र.), हाल निवासी गड्डा कॉलोनी, गांव जाजरु के हैं।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि लक्ष्मण निवासी सुभाष कॉलोनी ने 3 अप्रैल को पुलिस चौकी बस अड्डा में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के नजदीक पंक्चर लगाने की दुकान है। 3 से 4 दिन पहले नरेंद्र उसकी दुकान पर आया और उससे पैसे मांगे, जिस पर उसने उसे 50 रुपये दे दिए। अगले दिन नरेंद्र अपने साथी नितिन, सूरज व एक अन्य के साथ वहां आया था। शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे, तो इस बात से नाराज होकर वहां से चले गए। कुछ समय बाद दोबारा दुकान पर आये और उसको जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट की तथा कैली बाईपास के पास गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारकर लाठी-डंडों से पीटा और उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता की ओर से पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने अपमान महसूस हुआ और इसी के चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। घटनाक्रम में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। सभी को अदालत में पेश जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed