{"_id":"60e832a28ebc3ebb4f290794","slug":"khori-people-accelerated-the-evacuation-of-the-house-faridabad-news-noi5923964152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोरी: लोगों ने मकान खाली करने में लाई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोरी: लोगों ने मकान खाली करने में लाई तेजी
विज्ञापन
फरीदाबाद। खोरी क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाने से पहले प्रशासन द्वारा लोगों को स्वयं सामान हटाने के लिए दिए गए समय का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मकानों को खाली किया व मलबा भी उठाया। लोगों के स्वयं सहयोग के लिए सामने आने पर प्रशासन भी उनकी मदद कर रहा है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह उपायुक्त यशपाल, आयुक्त नगर निगम डॉ. गरिमा मित्तल व डीसीपी एनआईटी डॉ अंशु सिंगला ने एक बार फिर खोरी क्षेत्र का दौरा किया।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर खोरी गांव में नगर निगम को 18 जुलाई तक अवैध अतिक्रमण हटाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा संबंधित क्षेत्र में लगातार मुनादी करवाकर लोगों से स्वयं क्षेत्र को खाली करने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने हाल ही में प्रेसवार्ता कर लोगों से स्वयं घर खाली करने की अपील की थी। इसके बाद से लगातार लोग अपने घरों को खाली कर रहे हैं। शुक्रवार को ज्यादातर लोग अपने घरों के टीन शेड व अन्य सामान स्वयं उतारकर ले जाते दिखाई दिए। इसके साथ ही खोरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक अमला तैनात किया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को लगातार समझाया जा रहा है की सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालना हर हालत में की जाएगी। इसके साथ ही खाली हो रहे क्षेत्र को समतल करने के लिए बड़ी संख्या में तोड़फोड़ दस्ते को लगाया गया है। लोगों को अपना सामान ले जाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। उपायुक्त यशपाल ने लोगों से अपील की है कि वह स्वयं अपना कीमती सामान हुए बिल्डिंग मैटेरियल उठाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
गांव पहुंचकर खरीदा जा रहा सामान
शुक्रवार को गांव में करीब 20 कबाड़ियों ने पहुंचकर लोगों से पुराना सामान खरीदा। वहीं पुराना बिल्डिंग मैटेरियल खरीदने के लिए भी लोग वहां पहुंचे। गांव वासियों ने भी उनको अपने पुराने सामन बेचे।