फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Keep in mind, police never makes digital arrests

Faridabad News: ध्यान रखें, पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती

Tue, 29 Apr 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Keep in mind, police never makes digital arrests
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों से बचा जा सकता है। कॉलेज में पढ़ने वाले आप सभी छात्र-छात्राएं देश का भविष्य हैं। कॉलेज आने के लिए यदि आप दुपहिया वाहन का प्रयोग कर रहे हैं तो आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस व हेलमेट होना बेहद जरूरी है।
ऐसा नहीं करेंगे तो किसी दिन हादसा होने पर आपको व आपके परिवार वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप सभी खुद तो यातायात नियमों का पालन करें ही, अपने परिवार व परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। ये बातें बल्लभगढ़ के पुलिस उपायुक्त राज कुमार वालिया ने सोमवार को शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय गांव तिगांव में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को जागरूक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त राज कुमार वालिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी डायल 112 एप के जरिये ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा का लाभ ले सकती हैं। आप कहीं अकेले जा रहे हैं तो पुलिस आपके ट्रिप को मॉनिटर करेगी व घर पहुंचने तक आपके लगातार संपर्क में रहेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि कभी ऐसा लगे कि आपको कुछ खतरा है या कोई हमला करने वाला है। सतर्क रहें और प्रयास करें कि पुलिस या अन्य मदद पहुंचने तक आस-पास के मॉल, मेगा स्टोर या ऐसी जगह पर जाएं जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हो। ऐसी लोकेशन पर खड़े हो जाएं जहां सीसीटीवी कैमरे में आप दिखो। ताकि हमला करने वाले की पहचान भी उससे हो सके। ये एक अहम सबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी तिगांव अशोक कुमार ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी आपके डर और लालच का फायदा उठाते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। सोशल मीडिया के जरिये दिखने वाले घर बैठे कमाई और निवेश दोगुना करने के पोस्ट देखकर उनके झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed