फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Karate players are sweating it out for the district-level competition.

Faridabad News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जमकर पसीना बहा रहे कराटे खिलाड़ी

Thu, 09 Jul 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Karate players are sweating it out for the district-level competition.
स्वर्ण और रजत जीतने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा में होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। 12 जुलाई से शुरू हो रही जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के कराटे खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाने के लिए सुबह-शाम पसीना बहा रहे हैं। खिलाड़ियों का मुख्य लक्ष्य जिला स्तर पर पदक जीतने के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट पक्का करना भी है।


नियमों के मुताबिक, इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का सीधा चयन राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए होगा। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी इस बार भी अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं। वहीं कुछ नन्हे खिलाड़ी पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उतर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बातचीत
पिछला सीजन मेरे लिए काफी शानदार रहा था। इस बार भी मेरा पूरा फोकस स्वर्ण पदक पर है। - रोहन सिंह

मैं पिछले दो महीनों से रोजाना चार घंटे कड़ा अभ्यास कर रही हूं। स्पीड पर काम कर रहा हूं। -गौरी भाटी

जिला स्तर की यह प्रतियोगिता हमारे लिए बड़ा मंच है। मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल पर कब्जा करना है। -आर्यन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पक्का करने को लेकर मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं। -वंशिका

मैंने अपनी डिफेंसिव तकनीक को मजबूत किया है। जिले के लिए स्वर्ण पदक जरूर लाऊंगा। -मोक्ष रावत

मैंने इस बार कड़ी मेहनत कर रहा हूं। पंचिंग स्पीड की तकनीक पर तेजी से काम कर रहा हूं। - प्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed