फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kanya Primary School will be constructed at a cost of Rs. 1 crore 17 lakh

Faridabad News: एक करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनेगा कन्या प्राइमरी स्कूल

Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kanya Primary School will be constructed at a cost of Rs. 1 crore 17 lakh
एक साल के अंदर बनकर हो जाएगा तैयार
विज्ञापन

बच्चों के खेलने के लिए बनाया जाएगा ग्राउंड
हेमलता रावत
फरीदाबाद। एनआईटी दो में रहने वाले छोटे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, उसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल का निर्माण किया जाएगा।

यह स्कूल करीब 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा, जिसको लेकर परिषद की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यह स्कूल 1 साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। फरीदाबाद में एनआईटी की स्थापना 17 अक्तूबर 1949 को की गई थी। एनआईटी चार क्षेत्र में बंटा हुआ है। एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर और पांच नंबर। देश के बंटवारे के बाद पाकिस्तान से उजड़ कर आए सैकड़ों स्थापित लोगों ने दिन-रात की मेहनत से इसको बसाया था। यह जिले का सबसे पुराना क्षेत्र है, इसमें लाखों की संख्या में लोग रहते हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के एसडीओ सुनील ने बताया कि यह स्कूल पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक के लिए बनाया जा रहा है। इसमें कमरों के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए मैदान और लड़कियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। यह स्कूल सिर्फ कन्याओं के लिए बनाया जा रहा है। एसडीओ सुनील ने बताया कि प्राइमरी स्कूल की जो पुरानी बिल्डिंग थी, वह जर्जर हो चुकी थी, जिसके चलते अभी प्राइमरी स्कूल की कक्षाएं पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाई जा रही थीं। अब नए स्कूल का निर्माण होने के बाद प्राइमरी स्कूल को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे छात्राओं को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed