फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   kala jadedi wants safety in jail

एनकाउंटर के डर से काला जठेड़ी ने अदालत में लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 12 Sep 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
kala jadedi wants safety in jail
फरीदाबाद। पांच लाख के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को अब खुद की जान का डर सताने लगा है। जठेड़ी चाहता है कि उसे अदालत में पेशी के दौरान हथकड़ी लगाकर ले जाया जाए। काला जठेड़ी को फिलहाल सेक्टर-48 क्राइम ब्रांच ने सात दिन के रिमांड पर ले रखा है। इस दौरान जठेड़ी को शक है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए काला के अधिवक्ता नवीन सहरावत ने सुरक्षा को लेकर शनिवार को अदालत में अर्जी लगाई। नवीन सहरावत ने बताया कि उन्होंने अदालत से निवेदन किया था कि काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत के दौरान हथकड़ी लगाकर रखा जाए। जांच के दौरान पुलिस उसे कहीं ले जाते या पेशी में ले जाने के दौरान हथकड़ी में ही रखे। ये मांग इसलिए की गई ताकि पुलिस काला के हिरासत से भागने की कोशिश का बहाना बनाकर उनका एनकाउंटर नहीं कर सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही अधिवक्ता ने ये भी मांग रखी कि रिमांड के बाद काला को उसके विरोधियों से अलग रखा जाए। जब भी कोई अन्य राज्य या जिले की पुलिस काला से पूछताछ करना चाहे तो उसके वकीलों की मौजूदगी के बिना उसे किसी पुलिस को नहीं सौंपा जाए। पुलिस हिरासत के दौरान हर 24 घंटे में काला जठेड़ी का मेडिकल कराया जाए। रिमांड पूरा होने के बाद जठेड़ी को तिहाड़ जेल में रखा जाए। अदालत ने काला को हथकड़ी लगाने व उसे तिहाड़ की जेल में बंद करने और की मंजूरी नहीं दी है। अन्य मांगों की मंजूरी मिल गई है। पुलिस काला जठेड़ी को देहरादून लेकर गई है। काला ने वहां एक पिस्टल छिपा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी रिकवरी व अन्य मामलों की जांच की जा रही है। 15 सितंबर को काला का रिमांड खत्म होगा। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को फरवरी 2020 में उसके गुर्गों ने गुरुग्राम पुलिस की बस पर गोलियां बरसाकर छुड़ा लिया था। करीब एक महीने पहले दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। सेक्टर-48 क्राइम ब्रांच उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed