{"_id":"69a9c4bf233988bebd004c35","slug":"kabir-jogi-to-showcase-his-arm-strength-in-indian-open-throw-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64268-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इंडियन ओपन थ्रो में कबीर जोगी दिखाएंगे बाजुओं की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इंडियन ओपन थ्रो में कबीर जोगी दिखाएंगे बाजुओं की ताकत
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कबीर जोगी सात और आठ मार्च को पंजाब के पटियाला में आयोजित होने जा रही इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में अपनी बाजुओं की ताकत दिखाते नजर आएंगे। वे बृहस्पतिवार को पंजाब के लिए रवाना हो चुके हैं। 5वीं इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में प्रदेश के 46 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 13 महिला और 33 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
जिले के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में ग्रीमा, नेहा जागलान, प्रिया और सान्या यादव भाग लेंगी। 20 साल आयु वर्ग डिस्कस थ्रो में रोनक, रिद्धि और मन्नत फौगाट अपनी चुनौती पेश करेंगी। 18 साल आयु वर्ग शॉट पुट में आरती और डिस्कस थ्रो में अनीशा सिंहमार हिस्सा लेंगी, जबकि महिला वर्ग शॉट पुट में योगिता प्रतिस्पर्धा करेंगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में 33 खिलाड़ी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। शॉट पुट में संयम भाग लेंगे, जबकि डिस्कस थ्रो में प्रतीक मान, रिषभ, सचिन सुहाग, अजय कुमार, आदित्य शर्मा और रविंद्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। हैमर थ्रो में अमित पुंडीर और दीपेंदर सिंह तथा जेवलिन थ्रो में प्रमोद, प्रतीक और युद्धवीर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
20 साल आयु वर्ग शॉट पुट में हर्षित गहलोत, डिस्कस थ्रो में रोशन कुमार, वंश, संदीप ढाका और साहिल कादियान तथा जेवलिन थ्रो में विशाल और युवराज भाग लेंगे। हैमर थ्रो में शुभम और अमन अपनी चुनौती पेश करेंगे। 18 साल आयु वर्ग शॉट पुट में नितेश कुमार, सहजप्रीत सिंह, निश्चय, युवराज सैनी और लक्ष्य लांबा तथा डिस्कस थ्रो में नितेश कुमार, कबीर जोगी, धीरज साहू, निश्चय, सोमवीर सिंह, यश जागलान और अखिल कुमार भाग लेंगे। जेवलिन थ्रो में आदित्य और हर्षुल लांबा प्रतिस्पर्धा करेंगे।