फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   'Justice for Aryan Mishra' family launched campaign on social media

Faridabad News: 'जस्टिस फॉर आर्यन मिश्रा' परिवार ने चलाई सोशल मीडिया पर मुहिम

Wed, 04 Sep 2024 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 04 Sep 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
'Justice for Aryan Mishra' family launched campaign on social media
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। आर्यन मिश्रा हत्याकांड में परिवार ने पूरी तरह से इंसाफ न मिलने का आरोप लगाया है। इस मामले में परिवार का कहना है कि मकान मालिक का परिवार उनके बेटे की हत्या में शामिल हैं। वह उनकी भी जांच की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा परिवार आरोपियों की फांसी की मांग भी कर रहा है। परिवार ने एनआईटी-5 नंबर बाजार स्थित घर के बाहर घर पर लगाया ''''जस्टिस फॉर आर्यन मिश्रा'''' का बैनर लगाया हुआ है। साथ ही उसके बड़े भाई अजय ने एक व्हाट्सअप ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप पर अभी 200 लोग शामिल हो गए हैं। धीरे-धीरे यह मुहिम आगे बढ़ रही है। आर्यन के पिता की शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच मकान मालिक के पूरे परिवार से पूछताछ करेगी।
आज आर्यन के परिवार से मिलेंगी बृंदा करात
12वीं के छात्र आर्यन की हत्या के बाद से फरीदाबाद का सियासी पारा भी बढ़ गया है। 5 सितंबर से शुरू हो रही चुनाव प्रक्रिया पर यह मामला उबाल ला रहा है। कथित गोरक्षकों की गोली से मारे गए आर्यन के परिवार से मिलने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बृंदा करात बृहस्पतिवार को आएंगी। इस दौरान कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं के भी उनसे मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

एक माह पहले ही कांवड़ लाया था आर्यन
एक माह पहले दो अगस्त को शिवरात्रि त्योहार पर आर्यन मोहल्ले के कुछ मित्रों के साथ हरिद्वार जाकर कांवड़ लाया था। वह डाक कांवड़ लेने गया था। भाई अजय ने बताया कि आर्यन धार्मिक प्रवृत्ति का था। हरिद्वार से वह परिवार के सभी लोगों के लिए भगवा रंग की टी शर्ट भी लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल मार्केटिंग करना चाहता था
अजय ने बताया कि आर्यन ने हाल ही में मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य सीखा था। वह एक जानकार के साथ मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य भी कर रहा था। इसके अलावा वह डिजिटल मार्केटिंग भी सीख रहा था। वह अपना कॅरियर डिजिटल मार्केटिंग में बनाना चाहता था।
भारोत्तोलन का खिलाड़ी था
आर्यन भारोत्तोलन का खिलाड़ी था। वह एक बार में 130 किलो वजन सीधे उठा लेता था। अजय मिश्रा ने बताया कि अभी हाल ही में जिले की एक प्रतियोगिता में उसने रजत पदक जीता था। अजय ने बताया कि वह जिम का भी काफी शौकीन था। वह प्रतिदिन दो घंटे जिम जरूर जाता था।

24 की सुबह शैंकी को गिरफ्तार कर ले गई थी पुलिस
रात के तीन बजे आर्यन की हत्या के बाद सभी घर आ गए थे। 24 अगस्त की सुबह पुलिस ने मकान मालिक के घर पर छापा मारकर शैंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में शैंकी को गिरफ्तार किया है। आर्यन के परिजन का कहना है कि इतने दिनों से पुलिस ने उसको गिरफ्तार नहीं किया था। आर्यन की हत्या होने के कुछ घंटे बाद ही सुबह सात बजे अचानक से पुलिस ने शैंकी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed