फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jugaad vehicles running in the city will be seized

शहर में चल रहे जुगाड़ वाहन होंगे जब्त

Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Jugaad vehicles running in the city will be seized
शहर में चल रहे जुगाड़ वाहन होंगे जब्त
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में चल रहे जुगाड़ वाहन अब सड़कों पर नजर नहीं आएंगे। पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक विभाग को इन्हें जब्त करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर सैकड़ों ऐसे जुगाड़ वाहन मौजूद हैं जिनमें मोटरसाइकिल व स्कूटर का इंजन इस्तेमाल करके उन्हें तिपहिया वाहन बना लिया जाता है। इन गाड़ियों पर न तो गाड़ी नंबर मौजूद होता है और न ही इनके पास गाड़ियों के कागजात मौजूद होते हैं।
एसीपी ट्रैफिक जयपाल सिंह ने बताया कि शहर में सैकड़ों जुगाड़ तीन पहिया वाहन सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इन गाड़ियों पर न तो नंबर प्लेट मौजूद होती है और न ही इनके पास गाड़ी के रजिस्ट्रेशन का नंबर होता है। ये वाहन यदि किसी दूसरे वाहन चालक को टक्कर मार कर भाग जाएं तो इन्हें ढूंढ पाना मुश्किल है। ये वाहन शहर में प्रदूषण फैलाने का एक प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती वाहन चोरी को देखते हुए पुलिस ने अब ऐसे वाहनों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है जो बिना रजिस्ट्रेशन व नंबर के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने शहर में मौजूद सभी नाकों व संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी कर ऐसे वाहनों को जब्त किया व चालान काटे। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह का कहना है कि ऐसे वाहन चालकों पर लगाम कसने से दुपहिया वाहनों की चोरी भी कम हो सकती है। इन वाहनों को कम उम्र के किशोर भी सड़कों पर दौड़ाते हैं। सभी थाना व ट्रैफिक प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के वाहनों को जब्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed