{"_id":"68b87681c4b710fcb20e9895","slug":"joint-commissioner-will-take-responsibility-till-road-cleaning-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50572-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से लेकर सड़क सफाई तक जिम्मेदारी निभाएंगे संयुक्त आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से लेकर सड़क सफाई तक जिम्मेदारी निभाएंगे संयुक्त आयुक्त
Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वाली एजेंसी पर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा की तरफ से अब संयुक्त आयुक्तों को कचरा संग्रहण व सफाई को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयुक्त की तरफ से जारी आदेशानुसार अब सड़क सफाई से लेकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ठोस अपशिष्ट का परिवहन, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स, सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट्स एवं ट्रांसफर स्टेशनों से लैंडफिल साइट तक कचरे का निस्तारण तथा भुगतान से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित संयुक्त आयुक्तों को जोनवार तय की गई है।
सभी जोन के संयुक्त आयुक्त यह सुनिश्चित करेंगे कि नियमित रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हो तथा सभी कचरा संग्रहण स्थलों की तुरंत सफाई की जाए। यदि किसी एजेंसी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो उन पर निर्धारित दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि इस व्यवस्था से स्वच्छता कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा फरीदाबाद को स्वच्छ और स्मार्ट सिटी बनाने का लक्ष्य तेजी से पूरा होगा।