फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Job lost in lockdown, doctor asked for extortion of five lakh

लॉकडाउन में छूट गई नौकरी तो डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 29 Oct 2020 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Job lost in lockdown, doctor asked for extortion of five lakh
फरीदाबाद। लॉकडाउन के कारण नौकरी छूट गई तो जिम ट्रेनर ने अपना खर्च चलाने के लिए एक डॉक्टर से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग ली। रकम न देने पर आरोपी ने डॉक्टर को गोली मारने तक की धमकी दे दी। डॉक्टर ने इसकी शिकायत एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने एक टीम का गठन किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। अपराध शाखा-48 ने देर रात आरोपी को पलवल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने बताया कि एनआईटी इलाके में रहने वाले बीएएमएस डॉक्टर सुदेश ने बुधवार रात पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एच ब्लॉक एनआईटी में उनका नागपाल के नाम से क्लीनिक है। बताया कि उनके पास बुधवार रात 9 बजकर 21 मिनट पर किसी अनजान नंबर से फोन आया और 5 लाख रुपये की मांग की। फोन करने वाले ने धमकी दी कि इस बारे में पुलिस को बताया तो गोली मार देगा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पुलकित को बृहस्पतिवार सुबह पलवल बस स्टैंड से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चिमनीबाई धर्मशाला के नजदीक जिम में ट्रेनर है। लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के कारण उसके पास अपने खर्च के लिए पैसे नहीं बचे थे। इसलिए उसने डॉक्टर को धमकी देकर उससे रंगदारी मांगी थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed