फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery shop owner assaulted, car vandalised

Faridabad News: जूलरी शॉप संचालक से मारपीट, कार में की तोड़फोड़

Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jewellery shop owner assaulted, car vandalised
3-4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया में जूलरी शॉप संचालक पर कार रुकवाकर हमला कर दिया गया। आरोप है कि 3-4 युवकों ने उन्हें डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने कार में भी तोड़-फोड़ की। घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


पुलिस को ये शिकायत जवाहर काॅलोनी में रहने वाले तूफान मंडल ने दी है। ये जूलरी शॉप चलाते हैं। इनका कहना है कि अपनी महिला रिश्तेदार के साथ फरीदाबाद गुरुग्राम रोड स्थित हनुमान मंदिर में गए थे। रात करीब आठ बजे मंदिर से कार में सवार होकर निकलने लगे तो 3-4 युवकों ने कार रुकवा ली। ये जैसे ही कार से बाहर उतरे तो आरोपियों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। महिला से भी आरोपियों ने मारपीट की। फिर भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोपियों ने इस दौरान इनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल तूफान मंडल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इनके बयान पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed