{"_id":"6ac6820afea317539f0ee90d","slug":"jc-bose-university-students-documentary-honored-on-the-international-stage-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82074-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय के छात्र की डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जेसी बोस विश्वविद्यालय के छात्र की डॉक्यूमेंट्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान
विज्ञापन
देहरादून फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर अवार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया टेक्नोलॉजी विभाग के छात्र धीरेन सिंह ने फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ज्योतिसर : गीता का जन्म स्थल को 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सम्मान मिला। फिल्म के निर्देशन के लिए धीरेन सिंह को प्रोफेशनल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर अवाॅर्ड दिया गया। अभिनेता दीपक पाराशर और हेमंत पांडेय ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
डॉक्यूमेंट्री में कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को दिखाया गया है। फिल्म के माध्यम से ज्योतिसर से जुड़े इतिहास और धार्मिक महत्व को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रोफेशनल श्रेणी में विद्यार्थी की डॉक्यूमेंट्री को यह सम्मान मिलना विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने धीरेन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को बड़े मंचों पर दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं। डीन प्रो. अनुराधा शर्मा, प्रो रेणुका गुप्ता और विभागाध्यक्ष प्रो पवन सिंह ने भी धीरेन सिंह को बधाई दी। धीरेन सिंह ने सम्मान का श्रेय अपने शिक्षकों और मेंटर्स के मार्गदर्शन को दिया।