फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jawa-Aterna road damaged by overloaded dumpers; villagers express concern.

Faridabad News: ओवरलोड डंपरों से जवा-अटेरणा मार्ग क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने जताई चिंता

Tue, 23 Jun 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jawa-Aterna road damaged by overloaded dumpers; villagers express concern.
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन

छांयसा। जवा गांव से अटेरणा जाने वाला मुख्य मार्ग ओवरलोड डंपरों और ट्रकों की आवाजाही के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर लगे ब्लॉकों के बीच काफी गैप बन जाने से राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण ओमपाल ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन हजारों लोग शहर की ओर आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर अक्सर पानी भरा रहता है और ओवरलोड डंपरों के गुजरने से ब्लॉकों के बीच चौड़े अंतराल बन गए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों की बाइक का पहिया गैप में फंसने का खतरा बना रहता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और रोजमर्रा के कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग करते हैं। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि ओवरलोड डंपरों की वजह से सड़क के ब्लॉकों में गैप आ गया है। विभाग ने समस्या का संज्ञान लिया है और जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed