{"_id":"61ed8a4eda0fcc5ba71e1ad3","slug":"january-s-69-36-mm-of-rain-broke-the-record-of-27-years-the-highest-rain-since-1995-faridabad-news-noi628476336","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी की 69.36 मिमी बारिश ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड, 1995 के बाद सबसे अधिक बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी की 69.36 मिमी बारिश ने तोड़ा 27 साल का रिकॉर्ड, 1995 के बाद सबसे अधिक बरसे बादल
विज्ञापन
January's 69.36 mm of rain broke the record of 27 years, the highest rain since 1995
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में ठंड ने नहीं, बल्कि बारिश ने 27 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। 27 साल बाद फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में जनवरी में रविवार तक रिकार्ड लगभग 69.36 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 1995 में सर्वाधिक 69.8 मिमी बारिश हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण शनिवार से रविवार तक रुक-रुककर हुई बारिश ने शहर के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अधिकांश जर्जर सड़कों पर जलभराव से वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। जलभराव से गड्ढों का आभास नहीं होने से कई सड़क पर गिरकर घायल भी हो गए।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते हरियाणा में उत्तरी एवं पश्चिमी क्षेत्रों से तेज हवा चली। इससे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री तक आई गिरावट से लोगों को दिन में कंपकंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ा।
आज से बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सोमवार को भी आसमान में बादल छाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि सोमवार से बारिश का अनुमान कम है। लेकिन आसमान में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हवा भी उत्तर एवं उत्तर-दक्षिण की ओर से चल सकती है। इससे लोगों को गलन का अहसास होगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। साथ ही सुबह और रात में कोहरा का सामना करना पड़ सकता है।