फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Janmashtami will be celebrated today; Kanha will be offered *makhan* (fresh white butter).

Faridabad News: आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी, कान्हा को खिलाएंगे माखन

Fri, 04 Sep 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami will be celebrated today; Kanha will be offered *makhan* (fresh white butter).
सजे पंडाल, कृष्ण लीलाओं का होगा मंचन, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जन्माष्टमी को लेकर शहर की सोसाइटियों और सेक्टरों में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर विभिन्न सोसाइटियों में पंडाल सजाए गए हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर शाम से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन, भजन-कीर्तन, नृत्य और संगीत कार्यक्रम होंगे। वहीं मटकी-हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। आगमन सोसाइटी, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, बीपीटीपी कॉलोनी, पुरी अमन विलास, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-2, 3, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 15, 16, 17, 18, 19, 31 और 37 में भी जन्माष्टमी पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कृष्ण-राधा की वेशभूषा में नजर आएंगे बच्चे

जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सोसाइटियों में बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोसाइटियों में बाल कृष्ण के लिए आकर्षक झूले भी तैयार किए गए हैं। कई स्थानों पर बच्चों से कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन कराया जाएगा। नन्हे कलाकार कृष्ण के जन्म, माखन चोरी और गोपियों के साथ बाल लीलाओं को प्रस्तुत करेंगे। जन्माष्टमी समारोह में महिलाओं और बच्चों की भी विशेष भागीदारी रहेगी। कई सोसाइटियों में मेहंदी, नृत्य और संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं बच्चों और युवाओं के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिभागी भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की तरह माखन से भरी मटकी फोड़ने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों से बातचीत



जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में सबसे ज्यादा उत्साह है। इस बार कृष्ण की बाल लीलाओं और मटकी फोड़ कार्यक्रम को खास बनाया जाएगा। -केसी शर्मा, सेक्टर-7सी
बच्चे कृष्ण और राधा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं। शाम को प्रतियोगिता में कृष्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा। -नितिन मिश्रा, महासचिव, पुरी अमन विलास सोसाइटी

सोसाइटी को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। -विनोद नागर, सेक्टर-76, बीपीटीपी कॉलोनी
जन्माष्टमी को लेकर लोग काफी खुश हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। -रविंद्र चौधरी, सेक्टर-88


-----------------------

राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मन मोहा

फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के स्कूलों में भी उत्साह नजर आया। एनआईटी-2 स्थित विद्या निकेतन स्कूल और सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्या निकेतन स्कूल में छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर पहुंचे। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्माष्टमी के महत्व से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। वहीं, सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में भी जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। संवाद

----------

जिले में 500 से अधिक जगहों पर होंगे कार्यक्रम, झांकियों में दिखेगा कृष्ण का जीवन



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में 500 से अधिक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों की सजावट का काम पूरा हो चुका है। शाम होते ही मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए। जन्माष्टमी की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू हो गई थीं। झांकियां तैयार करने के लिए मथुरा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार बुलाए गए हैं। इन झांकियों को देखने के लिए मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्





बांके बिहारी मंदिर में सबसे बड़ा आयोजन





एनआईटी-5 नीलम-रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी मंदिर में जिले के प्रमुख जन्माष्टमी आयोजनों में से एक होगा। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। रात 12 बजे भगवान के जन्म के बाद विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक भी प्रस्तुति देंगे। मंदिर की सजावट के लिए मथुरा से आया मुस्लिम परिवार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। मंदिर के आसपास मेले का भी आयोजन होगा, जो बच्चों के लिए खास आकर्षण रहेगा। प्रवेश द्वार को शेर के मुंह के स्वरूप में सजाया जा रहा है। इसके अलावा ताड़का के विशाल मुंह के अंदर हनुमान के घूमते हुए स्वरूप की झांकी तैयार की जा रही है। गोपियों संग होली खेलते कन्हैया, झूला झूलते राधा-कृष्ण और द्रौपदी चीरहरण की झांकियों में मूवमेंट भी देखने को मिलेगा।





15 झांकियां और 25 फीट का झूला होगा आकर्षण





तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया जाएगा। मंदिर में कृष्ण के जीवन पर आधारित 15 झांकियां तैयार की गई हैं। 25 फीट ऊंचे झूले पर विराजमान लड्डू गोपाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और रोशनी से सजाया गया है।






इस्कॉन मंदिर में लगेगा 56 भोग





सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकेंगे। भगवान को 56 भोग लगाया जाएगा और फूल बंगला सजाया जाएगा। दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलेगा। संस्था की ओर से करीब सवा लाख श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा सैनिक कॉलोनी के प्राचीन शिव मंदिर, एनआईटी-1 के हनुमान मंदिर, सेक्टर-8 के शिवालय, हार्डवेयर चौक के समीप प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-15 व 16 के गीता मंदिर और सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धदाता आश्रम में भी जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article